June 26, 2025

अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने शहीद पार्क में किया माल्यार्पण

IMG-20220811-WA0054

अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने शहीद पार्क में किया माल्यार्पण

बलिया लोकसभा से चुनावी बिगुल फूकने पहुंचे अमिताभ ठाकुर

अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर ने शहीद पार्क चौक बलिया में माल्यार्पण का कार्यक्रम शुरू करते हुए मगंल पाडेय, चित्तू पाडेय, रामदहिन ओझा, वीरवर कुवंर सिंह आदि क्रांतिकारियों को माल्यार्पण करते हुए पेपर लीक मामले में पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार अजीत ओझा से उनके पैतृक आवास गायघाट पर मिल कर अपनी संवेदना जताते हुए कहा कि आप लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने वाले लोगों पर अब अधिकार सेना की निगाह पड़ चुकी है। उन्हें इस कुकृत्य की सजा मिलेगी।

तत्पश्चात आदर्श वाटिका रामदहिन पुरम में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बलिया की सबसे बडी समस्या खराब सड़क, नाली के निकासी और जर्जर बिजली के तारो की है। इससे शहर की 75 प्रतिशत जनता प्रभावित हो रही है।

इस मौके पर जयश मिश्रा ,चंदन पांडे,राजेश सिंह,विनोद सिंह प्रधान,कुंवर सिंह,सौरभ श्रीवास्तव,अभिषेक राय मौजूद रहे।

 

About Post Author