जान डीयर कम्पनी ने भारतीय परिवेश के अनुरूप ट्रैक्टर तैयार किया है-कृष्ण कान्त राय

1 min read

ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में जॉन डियर एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है। दुनिया भर में जॉन डियर ट्रैक्टर अग्रणी कंपनी है। जॉन डियर किसानों का लोकप्रिय ट्रैक्टर है। अपने तकनीक और टिकाऊ होने के कारण इस ट्रैक्टर की बिक्री में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टरों में से जॉन डियर ट्रैक्टर का भी नाम है।

आपको बता दें कि भारत में जॉन डियर कंपनी की शुरुआत 1998 में हुई थी। यह कंपनी पुणे, महाराष्ट्र और देवास, मध्य प्रदेश में अपने ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। जॉन डियर कंपनी ने अब तक 35 से अधिक मॉडल पेश कर चुकी है। जो 28 से 120 HP (हॉर्स पावर) श्रेणी में आते हैं।

भारतीय बाजार में जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत लगभग 4.70 लाख रुपए से शुरू होकर 29.20 लाख रुपए तक है।

गौरतलब है कि इस कंपनी की डिजाइन और क्वालिटी अंतरराष्ट्रीय होते है। इसलिए हमारे भारतीय किसान जॉन डियर की कंपनी के ट्रैक्टरों को अधिक पसंद करते है। यह कंपनी किसानों के भरोसे और विश्वास पर हमेशा खरी उतरी है।
नयी टेक्नोलॉजी से युक्त जान डीयर कम्पनी ने भारतीय परिवेश के अनुरूप ट्रैक्टर तैयार किया है।

जॉन डियर 5105, जॉन डियर 5050 डी और जॉन डियर 5310 इस कंपनी के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टर हैं।

मुहम्मदाबाद के तिवारी पुर में स्थित जान डीयर ट्रैक्टर के शोरूम सुनासिक सेल्स प्रा0लि0 के एम डी कृष्ण कान्त राय ने बताया की एक छत के नीचे ट्रैक्टर के साथ उसके एसेसरीज एवं किसानों के प्रशिक्षण व फाइनेंस की ब्यवस्था है।

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!