मधुकर संगीत महाविद्यालय एवं शीतला सहाय धर्मा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट का विश्व स्तरीय कार्यक्रम..

विकास राय- इस वैश्विक महामारी में जनता के प्रति किए गए सेवा कार्य को देखते हुए भारत ही नहीं अपितु विश्व के कोने कोने में हजारों की संख्या में उन सम्मानित कोरोना योद्धाओं को ढूंढ ढूंढ कर कोरोना योद्धा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र से सम्मानित किया जा रहा है
शीतला सहाय धर्मा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य ट्रस्टी तथा मधुकर संगीत महाविद्यालय प्रतापगढ़ के संस्थापक व आस्था चैनल एवं सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश के प्रख्यात गायक सुप्रसिद्ध समाजसेवी विनय प्रिय त्रिपाठी मधुकर जी महाराज एवं ट्रस्ट के निर्माता वरिष्ठ अधिवक्ता साहित्यकार एवं कवि दिनेश चन्द्र त्रिपाठी एडवोकेट पूर्व मंत्री वकील परिषद प्रतापगढ़ के संयोजन में विश्व स्तर पर उन कोरोना योद्धाओं को जो इस वैश्विक महामारी में जनता के प्रति दिन रात एक करके सेवा कार्य किया जैसे डाक्टर, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मचारी , मीडिया कर्मी, पत्रकार बंधु एवं अन्य सेवाकर्मियों को कोऱोना योद्धा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान पत्र से सम्मानित किया जा रहा है
इस सम्मान से लोगो में एक नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है
शीतला सहाय धर्मा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मधुकर संगीत महाविद्यालय प्रतापगढ़ के मुख्य संरक्षक मधुकर जी महाराज का यह ऐतिहासिक कार्य बहुत ही सराहनीय है
सम्मानित लोगों में मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, पूर्व मंत्री विधायक राजा भैया , सांसद रविकिशन शुक्ल, विधायक धीरज ओझा , पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, विधायक मोना मिश्रा.विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय,

डी आई जी आजमगढ सुभाष चन्द्र दुबे ,पूर्व मंत्री विधायक मनोज पाण्डेय , विधायक राजकुमार पाल, विधायक देवमणि दुबे, जगद्गुरू श्री वल्लभाचार्य जी महाराज,युवा समाजसेवी युवराज भुवन्यू सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर अरविंद श्रीवास्तव , डाक्टर राज शेखर , डाक्टर शबीब हैदर, डाक्टर दिनेश सिंह, डाक्टर पीपी पांडे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाक्टर भरत पाठक, इंस्पेक्टर मुम्बई त्रिभुवन नाथ मिश्र,उप निरीक्षक अरुण सिंह बनारस,पुलिस कर्मी अनिल पाण्डेय बहराइच, सेवाकर्मियों में भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास, सुप्रसिद्ध गीतकार एवं कवि तारकेश्वर मिश्र राही, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य रत्न, सुप्रसिद्ध गीतकार निर्झर प्रतापगढ़ी, सुप्रसिद्ध हास्य कवि राजेंद्र पांडेय गड़बड़,ढोलक सम्राट सुभाष कन्नौजिया, सुप्रसिद्ध गायिका संध्या मिश्रा, भोजपुरी गायक एवं अभिनेता खेसारीलाल यादव,अरुण मिश्रा जी समाजसेवी, राजेश मिश्र समाजसेवी, सुनील दामोदर दुबे समाजसेवी, गीता मिश्रा समाजसेविका, रजनी तिवारी लखनऊ,ब्लाक प्रमुख बब्लू सिंह, ब्लाक प्रमुख विनोद दूबे, लोको पायलट सुप्रसिद्ध समाजसेवी विवेक प्रिय त्रिपाठी, शाखा प्रबंधक आशीष त्रिपाठी, समाजसेवी विवेक त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुप्रसिद्ध समाजसेवी संजय मिश्रा, समाजसेवी पंकज मिश्रा,समाजसेवी डॉ नीरज त्रिपाठी, सुनील मिश्रा मुम्बई, समाजसेवी प्रेम सिंह राजपुरोहित राजस्थान,समाजसेवी मुक्कू ओझा एडवोकेट, समाजसेवी रामलवट यादव नेता, समाजसेवी मनजीत सिंह सोमवंशी, समाजसेवी विनय पांडेय, समाजसेवी अश्वनी कुमार सोनी, समाजसेवी डॉ समाजशेखर सहित वरिष्ठ पत्रकार एवं संवाददाता के साथ अन्य हजारों सेवाकर्मियों को सम्मानित किया
बता दें कि यह सम्मान समारोह 20 जून तक चलेगा

About Post Author