June 24, 2025

पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने भाजपा प्रत्‍याशी शैलेष राम के समर्थन में किया गांव में जन सम्‍पर्क

IMG-20220727-WA0019

पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने भाजपा प्रत्‍याशी शैलेष राम के समर्थन में किया गांव में जन सम्‍पर्क

कहा-बिना भेदभाव के सबका विकास कर रही है भाजपा

गाजीपुर। जिला पंचायत उपचुनाव करण्डा द्वितीय भाजपा प्रत्याशी शैलेष राम के समर्थन में चुनाव में ग्राम सभा मैनपुर, ब्राह्मणपूरा, सोंहरिया, तिवारीपुर, अलीपुर वनगावा आदि गांवों में जनसपंर्क एवं चुनावी बैठक कर पूर्व मंत्री अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत/धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक उनके घर-घर तक पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने विकास को प्राथमिकता दी है। पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है। 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत का बड़ा संदेश दिया था। अब जनता जाति, धर्म से ऊपर उठकर मतदान करके भाजपा प्रत्याशी शैलेष राम को अधिक से अधिक मतों से जीताने का काम करेगी । इस मौके पर साथ में केदारनाथ सिंह एमएलसी, मंडल अध्यक्ष पवनजय पांडे, राणा सिंह , उमेश दुबे , हरेंद्र यादव. नित्यानंद पांडेय प्रधान, कमला गिरी , गोपाल राय. रजनीश सिंह , नितीश दुबे , अमित चौरसिया , मनोज सिंह.आनंद दुबे पूर्व प्रधान , मनोज दुबे, समुंदर पांडे, शिवबचन दुबे,रंगनाथ दुबे, शशिकांत दुबे,राघवेंद्र प्रकाश दुबे. लालबहादुर पाण्डेय,सदानंद दुबे, शिवमूरत दुबे,सच्चिदानंद दुबे,पारस दुबे,अखिलेश उपाध्याय,सुरेंद्र दुबे , रामबली दुबे,दीपक वर्मा, राज सैनी सहित पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Post Author