सौतेली माँ का हत्यारोपी पुत्र गिरफ्तार
गाजीपुर जनपद के करंडा थाना क्षेत्र के मांझा चौकी अंतर्गत ग्राम सभा बासूचक शुक्रवार के दिन लगभग बारह बजे के आस – पास अनुपमा सिंह पत्नी मनोज सिंह की उनके सौतेले पुत्र शिवांक सिंह उर्फ छोटू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।जिसे पुलिस ने बुधवार के दिन स्थानीय गांव के रेलवे स्टेशन से आलाकत्ल पिस्टल व कारतूस संग गिरफ्तार करने में सफल रही। हत्या के सम्बंध में मृतक की माँ शीला की तरफ से नामजद एफआईआर दर्ज करायी गयी थी।पुलिस ने हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी संपूर्णानंद राय,उप निरीक्षक कृष्ण कुमार उपाध्याय.कां अश्वनी कुशवाहा,कां चंद्रदेव शामिल रहे।