June 24, 2025

सावन के सोमवार पर भगवान शिव भक्तों को बेहतर स्वास्थ्य व बल प्रदान करते हैं

IMG-20220726-WA0011

सावन के सोमवार पर भगवान शिव भक्तों को बेहतर स्वास्थ्य व बल प्रदान करते हैं

सावन के सोमवार पर भगवान शिव भक्तों को बेहतर स्वास्थ्य व बल प्रदान करते हैं। सावन के सोमवार पर भगवान शिव जातकों की सारी समस्याओं और बाधाओं से मुक्ति देते हैं।
सावन के सोमवार को भगवान शिव की अराधना करने पर जीवन में सभी बाधाएं खत्म होंगी। भक्तों व कांवड़ियों की कतार शिव मंदिरों पर देखी जा सकती है।

 

शिवभक्त अपने शिव की भांग, धतूरा और शहद से पूजा करें तो उन्हें शक्ति और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान होगा और उनकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। सावन मास में शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ करना भी श्रेयस्कर होता है। इस महीने में सोमवार और सोलह सोमवार के व्रत करना भी शुभ फलदायी होता है।

सावन के सोमवार का महत्व

 

सावन के सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भगवान शिव की भक्ति के लिए विशेष महत्व रखने वाले सावन माह के शुरू होने के साथ ही शिवालयों में अभिषेक और पूजा का दौर शुरू हो गया है जो पूरे एक महिने चलेगा। शिवालयों में भगवान शिव के पानी, दूध और पंचामृत अभिषेक का दौर शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक करने के बाद उन्हें बिल्व पत्र अर्पित किए। भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाने का भी जबरदस्त महत्व है। इसके अलावा आंकड़े के फूल, फल और भांग भी भगवान शिव को प्रिय है और सावन माह में उन्हें अर्पित करने का विशेष महत्व है। सावन का महीना और भगवान शंकर यानी भक्ति की ऐसी अविरल धारा जहां हर हर महादेव और बम बम भोल की गूंज से कष्टों का निवारण होता है, मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यूं तो भगवान शंकर की पूजा के लिए सोमवार का दिन पुराणों में निर्धारित किया गया है। लेकिन पौराणिक मान्यताओं में भगवान शंकर की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन महाशिवरात्रि, उसके बाद सावन के महीने में आने वाला प्रत्येक सोमवार, फिर हर महीने आने वाली शिवरात्रि और सोमवार का महत्व है।पंडित विरेन्द्र तिवारी बब्लू बाबा ने बताया की भगवान भोलेनाथ को सावन यानी श्रावण का महीना बेहद प्रिय है जिसमें वह अपने भक्तों पर अतिशय कृपा बरसाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में खासकर सोमवार के दिन व्रत-उपवास और पूजा पाठ (रुद्राभिषेक,कवच पाठ,जाप इत्यादि) का विशेष लाभ होता है। सनातन धर्म में यह महीना बेहद पवित्र माना जाता है यही वजह है कि मांसाहार करने वाले लोग भी इस मास में मांस का परित्याग कर देते है।

सावन के महीने में सोमवार महत्वपूर्ण होता है

सोमवार का अंक 2 (पहला रविवार और दूसरा सोमवार) होता है जो चन्द्रमा का प्रतिनिधित्व करता है। चन्द्रमा मन का संकेतक है और वह भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान है। जब सूर्य कर्क राशि में गोचर करता है, तब सावन महीने की शुरुआत होती है। सूर्य गर्म है जो उष्मा देता है जबकि चंद्रमा ठंडा है जो शीतलता प्रदान करता है। इसलिए सूर्य के कर्क राशि में आने से झमाझम बारिस होती है। जिससे लोक कल्याण के लिए विष को पीने वाले भोले को ठंडक व सुकून मिलता है। इसलिए शिव का सावन से इतना गहरा लगाव है। शिव (शि-व) मंत्र में एक अंश उसे ऊर्जा देता है और दूसरा उसे संतुलित करता है। ऊं नमः शिवायः का महामंत्र भगवान शंकर की उस उर्जा को नमन है जहां शक्ति अपने सर्वोच्च रूप में आध्यात्मिक किरणों से भक्तों के मन-मस्तिष्क को संचालित करती है।

 

जलाभिषेक

भगवान शंकर यूं तो अराधना से प्रसन्न होते हैं लेकिन सावन मास में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक का बड़ा महत्व है। वेद मंत्रों के साथ भगवान शंकर को जलधारा अर्पित करना साधक के आध्यात्मिक जीवन के लिए महाऔषधि के सामान है। पांच तत्व में जल तत्व बहुत महत्वपूर्ण है। पुराणों में भगवान शिव के अभिषेक को बहुत पवित्र महत्व बताया गया है। जल में भगवान विष्णु का वास है, जल का एक नाम नार भी है। इसीलिए भगवान विष्णु को नारायण कहते हैं। जल से ही धरती का ताप दूर होता है। जो भक्त, श्रद्धालु भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं उनके रोग-शोक, दुःख दरिद्र सभी नष्ट हो जाते हैं। भगवान शंकर को महादेव इसीलिए कहा जाता है क्योंकि वह देव, दानव, यक्ष, किन्नर, नाग, मनुष्य, सभी द्वारा पूजे जाते हैं।

सोमवार का व्रत

धार्मिक मान्यता है कि सोमवार का व्रत करने से हर व्रती को दुख, कष्ट और परेशानियों से छुटकारा मिलता है और वह सुखी, निरोगी और समृद्ध जीवन का आनन्द पाता है। सावन माह में सोमवार को जो भी पूरे विधि-विधान से शिव जी की पूजा करता है वो शिव जी का विशेष आशीर्वाद पा लेता है। इस दिन व्रत करने से बच्चों की बीमारी दूर होती है, दुर्घटना और अकाल मृत्यु से मुक्ति मिलती है, मनचाहा जीवनसाथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों का अंक होता है, सरकार से जुड़ी परेशानियों हल हो जाती हैं साथ ही भक्त को आध्यात्मिक उत्थान होता है। सावन के महिने में भगवान शिव को प्रसन्न व अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए सावन सोमवार का विशेष महत्व है।सावन मास में इस समय देश के कोने कोने में हर क्षेत्र में लोग भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक रूद्राभिषेक का आयोजन कर भोलेनाथ को प्रसन्न करने में लगे है।

About Post Author