June 24, 2025

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की खोज में जुटी पुलिस। कई ठिकानों पर छापेमारी।

IMG-20220726-WA0007

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की खोज में जुटी पुलिस। कई ठिकानों पर छापेमारी।

उत्तर प्रदेश के माफिया डान मुख्तार अंसारी की मुश्किलें और बढ़ने वाली है। पहले से ही जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच सकता है।

कहां-कहां दबिश ?

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्तार अंसारी के बेटे बिधायक अब्बास अंसारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दे रही है। लखनऊ ,मऊ ,गाजीपुर और दिल्ली स्थित उसके अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस बीते कई दिनों से अब्बास अंसारी की तलाश में जुटी है। लेकिन पुलिस के हाथ अबतक खाली है।

क्या है मामला ?

मिली जानकारी के मुताबिक 12 अक्टूबर 2019 को महानगर थाने में अब्बास अंसारी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज करवाया गया था। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने यह केस अब्बास अंसारी के खिलाफ दर्ज कराया था। अब्बास अंसारी पर एक ही लाइसेंस पर कई असलहे खरीदने का आरोप है। खुद को निशानेबाज बताकर अब्बास अंसारी ने दिल्ली के पते पर जारी हुए लाइसेंस के आधार पर कई हथियार खरीदे थे।

एक्शन में पुलिस

जालसाजी के केस में फंसे अब्बास अंसारी पर केस दर्ज होने के बाद अब्बास को कई बार कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन अबतक अब्बास अंसारी कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं। जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। अब अब्बास भागे-भागे फिर रहे हैं लेकिन पुलिस ने उनकी तलाश और तेज कर दी है।

About Post Author