प्रतिस्पर्धा की भावना आगे बढ़ने में सहायक होती है – फादर पी विक्टर

प्रतिस्पर्धा की भावना आगे बढ़ने में सहायक होती है – फादर पी विक्टर
चित्र-पठन, एकल-नृत्य एवं एकल-गीत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जलवा बिखेरा
सेंट जॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर में चित्र-पठन, एकल-नृत्य एवं एकल-गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग से भाग लिया।एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों के लिए चित्र-पठन, कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों के लिए एक-नृत्य एवं सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर बालिकाओं के लिए एकल-गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।चित्र-पठन में एलकेजी की श्रेयांशी यादव,तृषा जायसवाल एवं रुद्र गिरि प्रथम स्थान ,प्रांजल चौरसिया एवं अयन्तिका उपाध्याय द्वितीय स्थान एवं अली हैदर,जैनब एवं दक्ष तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा यूकेजी चित्र-पठन में समृद्धि श्रीवास्तव एवं विहान प्रथम स्थान ,आरवी यादव द्वितीय स्थान तथा दिव्यांश प्रताप सिंह, विक्रम कुमार सिंह एवं मुस्तफा शेख़ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा प्रथम के एकल-नृत्य में सानिया,अहाना एवं स्नेहल प्रथम स्थान,ट्विंकल पांडेय,अशी राय एवं साक्ष्य जायसवाल द्वितीय स्थान तथा शिवा सिंह एवं शानवी जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा द्वितीय के एकल-नृत्य में बानी सिंह एवं ,रिद्धी सिंह प्रथम स्थान ओम सेठ,शिवांश प्रताप सिंह एवं अद्रिका द्वितीय स्थान तथा अनन्या जायसवाल रत्न प्रिया उपाध्याय एवं कुंवर दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे।सब जूनियर बालिकाओं के एकल-गीत में येलो हाउस की अनामिका टोपो प्रथम स्थान, रेड हाउस की दक्षिता गुप्ता द्वितीय स्थान एवं रेड हाउस की ही आर्या वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर बालिकाओं के एकल-गीत में येलो हाउस की अदिती प्रजापति ने प्रथम, ग्रीन हाउस की समृध्दि ने द्वितीय एवं येलो हाउस की अंशिका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग की बालिकाओं के एकल-गीत में रेड हाउस की शान्वी उत्तम साहू ने प्रथम,येलो हाउस की आलिया जेहरा एवं ग्रीन हाउस की अंशिका ने द्वितीय तथा रेड हाउस की तनिष्क ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सिस्टर निकोलस के निर्देशन में आजकी प्रतियोगिता का कुशल सम्पादन हुआ।
इस सप्ताह की प्रार्थना सभा का कुशल संचालन कक्षा नवीं ब के विद्यार्थियों ने कक्षाध्यापक अमित श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में बहुत ही सुंदर ढंग से सम्पादित किया।प्रार्थना सभा में मीडिया के गिरते स्तर एवं आसाम-बाढ़ तबाही पर लघुनाटिका प्रस्तुत की गई जिसके माध्यम से बच्चों ने मीडिया के उचित रिपोर्टिंग पर प्रकाश डाला।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा की भावना आगे बढ़ने में सहायक होती है अतः विद्यार्थियों को इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।