June 25, 2025

सर्वेश राय बने जनता पार्टी के संगठन महासचिव

IMG-20220718-WA0010

सर्वेश राय बने जनता पार्टी के संगठन महासचिव

जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पद्माकर सिंह सोनी ने रविवार को कई प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया है।

वाराणसी। जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पद्माकर सिंह सोनी ने रविवार को कई प्रदेशस्तरीय पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। उन्होंने बताया कि सर्वेश कुमार राय को संगठन महासचिव, नरेंद्र कुमार राय को कार्यकारी अध्यक्ष, रजनीश कुमार सिंह को जिला कार्यकारी अध्यक्ष (युवा शाखा), सुनील यादव को जिला मीडिया प्रभारी (यूथ मोर्चा) और पीयूष कुमार राय को गाजीपुर के बाराचवर का ब्लॉक अध्यक्ष (यूथ मोर्चा) बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मनोनीत सभी पदाधिकारी मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने और आम जनता में पार्टी लोकप्रियता बढ़ाएंगे। जनता पार्टी जल्द ही सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ स्तरीय कमेटियों के गठन करेगी।

About Post Author