June 25, 2025

शिव के शरण में जो चला जाए भोलेनाथ उसका कल्याण कर देते है-गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी

 

गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी ने नोनहरा,गाजीपुर में आयोजित चातुर्मास कथा के अंतर्गत कहा की मानव का कर्म ही है जो उसको देवता बनाता है।मानव का कर्म ही जो है उसको दानव बनाता है। मानव का कर्म ही जो है उसको नरक की यात्रा करता है है। इसीलिए जीवन में भगवान शिव अपने आचरण व्यवहार द्वारा पूरे संसार को उपदेशित करते है।किसी से घृणा न करो,घृणा से भय, द्वेष,क्रोध,और हिंसा आदि महान दोष उत्पन्न होते है।जो दूसरों का बुरा करने से पहले तुम्हारा बुरा करते है,किसी का भी अहित नहीं चाहो,किसी का भी पतन की चाह न करो,किसी को भी दुखी देखने की ईच्छा मत करो। ऐसा करोगे तो उनका कुछ होगा या नही होगा पर तुम्हारा अहित, तुम्हारा पतन और तुम्हे दुख जरूर भोगना पड़ेगा। कोई भी शिव के शरण में चला जाए उसका कल्याण कर देते है।और शिव मंदिर में जाए तो तीन बार हर हर महादेव का उच्चारण करना चाहिए।भगवान व्यास कहते है पहले बार हर हर महादेव करने पर भगवान प्रसन्न हो जाते है,दूसरे बार हर हर महादेव करने पर भगवान अपने भक्त का ऋणी हो जाते है,और तीसरे बार हर हर महादेव बोलने से भगवान शिव उस जीव को धनाढ्य बना देते है,इसीलिए शिव जी के सामने हर हर महादेव बोलना चाहिए, जाग जाग महादेव नही बोलना चाहिए।

About Post Author