June 25, 2025

पुलिस अधीक्षक ने भोले के दरबार में नवाया शीश

IMG-20220718-WA0002

पुलिस अधीक्षक ने भोले के दरबार में नवाया शीश

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, दिया निर्देश

गाजीपुर। सावन माह के पहले सोमवार को मरदह स्थित महाहर धाम पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों भक्तों ने भोले के दरबार में हाजिरी लगाया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे महाहर धाम पहुंचे।


उन्होंने जलाभिषेक के साथ ही विधिवत भोले भंडारी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधितों को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

भीड़ के दौरान महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग लाइन लगवाकर दर्शन कराया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

About Post Author