लाकडाउन में मार्ग दुर्घटना में दिवंगत दो मजदूरों के परिजनों को सपा मुखिया ने एक एक लाख का किया सहयोग


विकास राय गाजीपुर-लॉक डॉउन के दौरान गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के गौसपुर गांव के दो कामगार मजदूर सूर्यदेव यादव एवं राजू यादव अपने घर वापस आते समय रास्ते में दुर्घटना के शिकार हो गए और उनकी मृत्यु हो गई।
दोनों परिवारों के प्रति स पा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना शोक संवेदना पत्र,,तथा मृतकों के परिजनों को एक- एक लाख रुपए की सहायता राशि भेज दी।सहायता राशी मृतकों की पत्नियों के खाते में जमा करा दी गयी है।

बैंक में जमा की गयी धनराशि की रशीद और शोक संवेदना पत्र सूर्यदेव यादव की त्रयोदशी तिथि पर उनकी पत्नी लालमुनि देवी को वरिष्ठ सपा नेता राजेश राय पप्पू एवं सपा जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव के द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिया गया।मृतक राजू यादव की पत्नी सुनीता को भी राहत राशि दी गई।
इस दुख की घड़ी में स पा के जिला अध्यक्ष श्री रामधारी सिंह यादव ,जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामधारी यादव स पा के जिला महामंत्री अशोक बिंद, उपाध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा,दिनेश यादव जवाहर यादव,
अवधेश यादव , झन्ने खान,आदि अनेक समाजवादी नेता साथ थे।ग्राम प्रधान गौसपुर अभय नरायान यादव ने दोनों मृतक परिवारों के दरवाजे पर सभी समाजवादी नेताओं का मार्गदर्शन और परिजनों से मुलाकात तथा वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।राजेश राय पप्पू ने कहा की हम सभी की संवेदना एवं हमारी भविष्य में मर्माहत परिवार के प्रति सहयोग करने की कोशिश रहेगी।