June 24, 2025

अनुयायियों ने फूल मालाओं से किया पंकज जी महाराज का शानदार स्वागत

IMG-20220622-WA0010

अनुयायियों ने फूल मालाओं से किया पंकज जी महाराज का शानदार स्वागत

गाजीपुर। बहदिया गांव में जयगुरूदेव के परम शिष्य पंकज जी महाराज सत्संग करने पहुचे। उनके पहुचते ही अनुयायियों ने फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। पंकज जी महाराज ने आयोजित सत्संग में कहा कि सभी जीवों में मनुष्य को सौभाग्य से सत्संग सुनने का अवसर मिलता है। सन्त फकीर महात्मा इस धरा धाम पर रूहानियत और अमन, शान्ति का संदेश देने के लिये आते हैं। यह मानव शरीर परमात्मा की भक्ति और मानव धर्म के प्रचार के लिये मिला है। इसमें प्रभु के पास जाने का रास्ता है यानि सत्कर्म की व्याख्या है। इस दुनियां में गुरु के मुकाबले कोई नहीं है। सन्त महात्माओं की हस्ती एवं शक्ति का वर्णन नहीं किया जा सकता है। गुरु के मिलने से पहले हम भी देवी देवता, ईश्वर, ब्रह्म, पारब्रह्म, सत्पुरुष, अगम और अनामी के होते हुये हम करोड़ो युगों तक भवसागर में भटकते रहते है। आज मनुष्य विषय विकारों, शराब, कबाब में बहुत अधिक फंस गया है। लोगों की आंखों से मां, बहन, बेटी, बहू की पहचान ओझिल होती चली गई है। लोग समाज में पशुवत व्यवहार करने लगे हैं। दुनियां में लोग तरक्की कर लिये हैं फिर भी परेशान और दुखी है जिसका कारण अशुद्ध खानपान है। बाबा जयगुरुदेव के परम शिष्य पंकज महाराज ने अच्छे समाज के निर्माण के लिये लोगों सेे शाकाहार सदाचार अपनाने एवं मद्यपान जैसे बुद्धिनाशक पदार्थों को छोड़ने का अपील किया। संतोष यादव, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, लालजी यादव, उदय यादव, वंशराज यादव आदि रहे।

About Post Author