ककड़ी खाने के फायदे
गर्मियों के मौसम में ककड़ी खूब खाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है ककड़ी खाने के फायदे क्या है। बता दे यह न केवल स्वादिष्ट होती है बल्कि कई फायदों से भरपूर होती है। या यूं कहें कि ककड़ी खाने से सेहत को हजारों फायदे होते है। ककड़ी में विटामिन A, C, K, पोटेशियम, ल्यूटीन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अलावा ककड़ी पानी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से शरीर डिहाइड्रेशन से मुक्त रहता है। इसके साथ साथ ककड़ी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। तो आइए जानते है ककड़ी खाने के फायदे क्या क्या है।
ककड़ी खाने के फायदे
1. वेट लॉस करने में मददगार
ककड़ी खाने से वजन कम होता है। क्योंकि ककड़ी में बहुत कम कैलोरी पाई जाती है। इसके अलावा इसमें वजन बढ़ाने वाला कोई तत्व नहीं होता। ककड़ी में मौजूद फाइबर भी बहुत रिच है। इस वजह से इसे खाने के बाद पेट भरा रहता है और कुछ खाने का मन नहीं होता। फलस्वरूप अपने आप मोटापा कम होता लगता है।
2.कब्ज से मिलता है छुटकारा
गर्मियों में अक्सर पेट संबंधी बीमारियां होती है। ऐसे में ककड़ी के नियमित सेवन करने से कब्ज़ की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही गैस, एसिडिटी, सीने में सूजन और इनडाइजेशन को भी कम करने में मदद मिलती है।
3. डिहाइड्रेशन में राहत
ककड़ी में खीरे के मुकाबले ज्यादा पानी होता है। इसके सेवन से शरीर की गर्म तासीर दूर होती है। इसके सेवन से पानी की कमी दूर होती है।
4. हड्डियां बनती हैं मजबूत
ककड़ी खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें विटामिन-K और कैल्शियम बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इससे बोन डेंसिटी बढ़ती है। और हड्डियां मजबूत होती है।
5. डायबिटीज में राहत
ककड़ी डायबिटीज में भी लाभदायक है। इससे शरीर में इन्सुलिन लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही ककड़ी में स्टी रॉल भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
6. स्किन के लिए लाभकारी
ककड़ी खाने से सबसे ज्यादा फायदा स्किन और बालों को होता है। इसका नियमिचत रूप से सेवन करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही, स्किन भी चमकदार होती है। ककड़ी का जूस पीने से दाग-धब्बे गायब होने लगते हैं।
7. ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल
ककड़ी में काफी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। जिससे रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करता है। ऐसे में ककड़ी खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है।