नुपूर शर्मा की पैगम्बर मुहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी से अरब देश नाराजगी व्यक्त कर रहे , कतर में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की डिनर कैंसिल

नुपूर शर्मा की पैगम्बर मुहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी से अरब देश नाराजगी व्यक्त कर रहे , कतर में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की डिनर कैंसिल
भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा और एक अन्य भाजपाई नेता नवीन जिंदल द्वारा पैंगबर मुहम्मद पर की गई टिप्पणी के बाद इस्लामिक देशों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
रविवार को विदेश मंत्रालय द्वारा भारतीय राजदूत को तलब करने के बाद आज सोमवार को कतर के डिप्टी अमीर की ओर से भारत के उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के सम्मान में रखा गया डिनर कैंसल कर दिया गया है। भारत के उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू रविवार को दोहा की की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे थे।
भारतीय जनता पार्टी पैगम्बर मुहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी की भर्त्सना करते हुए नुपुर शर्मा को निलंबित कर चुकी है बावजूद इसके विवाद तूल पकड़ता जा रहा । खाड़ी देशों के अधिकारिक बयानों में इस बात की सराहना भी की जा रही की मौजूदा रुलिंग पार्टी ने ठोस कार्रवाई की।