संगीत मन को एकाग्र करने का सरलतम साधन है – फादर पी विक्टर
संगीत मन को एकाग्र करने का सरलतम साधन है – फादर पी विक्टर
एकल गायन में नन्हें-मुन्नों ने जलवा बिखेरा
सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर,जौनपुर में एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों की एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें एलकेजी एवं यूकेजी के वर्तिका सिंह,मोहम्मद अब्बास,आयन्तिका उपाध्याय, अविका,तृषा जायसवाल, अभिनव,श्रेया सिंह,विरांश सिंह,यथार्थ श्रीवास्तव, शनाया रघुवंशी, विक्रम कुमार सिंह,प्रगति मौर्या, यशवी पांडेय,सूर्यांश कुमार आदि बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।बच्चों की मधुर स्वर लहरियों ने श्रोताओं के हृदय को आह्लादितकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने कहा कि “संगीत मन को एकाग्र करने का सरलतम साधन है।इसकी साधना बाल्यावस्था से ही शुरू कर देनी चाहिए।”विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहता हैं।