June 24, 2025

उमंग और उत्साह से मनी ईद, एक-दूसरे से गले मिल कर दी पर्व की बधाई

उमंग और उत्साह से मनी ईद, एक-दूसरे से गले मिल कर दी पर्व की बधाई

गाजीपुर–शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार उमंग और उल्लास के साथ मंगलवार को मनाया गया। सुबह विभिन्न ईदगाहों सहित मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद मुस्लिम बंधुओं द्वारा एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया।


लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेवई का लुफ्त उठाया। इस दौरान सेवई की मिठाई से पूरी तरह से गंगा-जमुनी तहजीब घुली नजर आई। नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

सुबह आठ बजे के बाद से ही मुस्लिम बंधुओं का नमाज़ अदा करने के लिए नगर में स्थित विशेश्वरंगज स्थित ईदगाह के लिए रवाना होने का क्रम शुरु हो गया।

नौ बजते-बजते ईदगाह के पास सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बंधु एकत्र हो गए। इसके बाद ईद की नमाज अदा की गई। शासन द्वारा रोक की वजह से इस बार ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा की गई।

अल्लाह से अमन-चैन की दुआ मांगी गई। नमाज़ समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी द्वारा ईदगाह के बाहर बिस्किट-पानी का स्टाल लगाया गया था, जिसका वितरण मुस्लिम बंधुओं में किया गया।


ईदगाह के बाहर खड़े जनप्रतिनिधियों और आला-अधिकारियों ने मुस्लिम बंधुओं से गले लगकर पर्व की खुशियां बांटी। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह, सदर प्रतिभा मिश्रा, सदर सीओ ओजस्वी चावला, सदर विधायक जैकिशन साहू, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी, व्यवसायी प्रिंस अग्रवाल,सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुस्लिम बंधुओं से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से ईदगाह के साथ ही आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

 

देश में अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई। कोविड-19 जैसी महामारी देश में दोबारा ना आए इसके लिए भी खास दुआ की गई। इसके अलावा मुहम्मदाबाद, दिलदारनगर, बहरियाबाद, बहादुरगंज, कासिमाबाद, दुल्लहपुर, बिरनो, मरदह, जंगीपुर, जमानिया, सेवराई, बारा, गहमर, सैदपुर, खानपुर, भीमापुर,जहुराबाद,गंगौली,हुसेनाबाद,मांटा,बाराचवर,

नरायनपुर,मौरा,कामुपुर,महेन्द.ताजपुर.

करीमुद्दीनपुर. उतरांव.बथोर  ,

इत्यादि जगहो पर शांति पुर्ण माहौल मे ईद की नमाज अदा की गयी तथा एक दुसरे को गले मिल ईद की बधाई दी गयी।

About Post Author