आत्मनिर्भरता के क्षेत्र मे भारत ने विगत आठ वर्षों मे जो प्रतिष्ठा हासिल किया है वह अतुलनीय- दयाशंकर मिश्र दयालु
गाजीपुर।आत्मनिर्भरता के क्षेत्र मे भारत ने विगत आठ वर्षों मे जो प्रतिष्ठा हासिल किया है वह अतुलनीय है।भारत के बुलन्दी और विकास के साथ साथ देश कैसे आत्मनिर्भर हो उसके लिए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे केन्द्र और प्रदेश कि सरकारों ने जो कार्य किया है उससे देश आज विकास के उच्च मानक के साथ हर क्षेत्र मे आत्मनिर्भर हुआ है।यह बात उ प्र सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने एक होटल मे समाचार पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता मे कही। कही वो आज भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सत्र सम्बोधन के लिए प्रथम बार गाजीपुर आए थे। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के इतिहास मे कभी पाँच वर्षों के लिए 20 सूत्रीय कार्यक्रम निर्धारित होते थे और आज भारत के विकास के लिए विगत 5 वर्षों मे लगभग 400 से अधिक योजनाएं कार्य कर रही है ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,जिला प्रभारी अशोक मिश्रा,पुर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय,सरोज कुशवाहा,सुनिल सिंह,ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।