June 26, 2025

सरकारी कार्यक्रम में मंच पर बैठे थे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, असली ब्लॉक प्रमुख का गेहूं काटते फोटो वायरल ,मचा हड़कंप

फोटो साभार -ABP

फतेहपुर में असली ब्लाक प्रमुख गेहूं काटती रहीं, नकली को मिल गया मंच

महिला सशक्तीकरण के नाम पर राजनीति में महिलाओं के आरक्षण की धज्जियां उड़ गईं।

फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक

की प्रमुख पुष्पादेवी चिलचिलाती धूप में गेहूं काटती रहीं, स्वास्थ्य मेले में भाजपा नेता अभिषेक त्रिवेदी ब्लॉक प्रमुख बन कर बैठे। उन्होंने भाषण भी दिया। मंच पर लगे बैनर में भी ब्लॉक प्रमुख के रूप में पुष्पा देवी नहीं अभिषेक त्रिवेदी का नाम लिखा गया। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया।जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा महिला ब्लाक प्रमुख के स्थान पर किसी दूसरे को बैठाना, उसका नाम लिखवाना गंभीर मामला है। इसकी जांच होगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author