June 20, 2025

नहाते समय गंगा में डूबा किशोर, मचा कोहराम

 

नहाते समय गंगा में डूबा किशोर, मचा कोहराम

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी में हैबतपुर के पास मंगलवार की सुबह नहाते समय एक किशोर डूब गया, जबकि दूसरे को वहां मौजूद किसानों ने बचा लिया। वहीं, डूबे किशोर की तलाश देर शाम तक होती रही।

रामपुर महावल निवासी वीरेंद्र राय का 14 वर्षीय पुत्र आलोक राय अपने पड़ोस के साथी भीष्म सिंह के साथ मंगलवार की सुबह गंगा नदी में नहाने गया था, लेकिन इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। वहां नहा रहे अन्य लोगों की शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और दोनों को बचाने का प्रयास किया। किसानों ने भीष्म को तो बचा लिया, पर आलोक को डूबने से नहीं बचाया जा सका। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से आलोक की खोजबीन में जुटी है।

About Post Author