सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मदन यादव के नाम पर लगाई मुहर
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मदन यादव के नाम पर लगाई मुहर
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी में मदन यादव के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। यह जानकारी सपा के ट्वीटर हैंडल पर दी गयी है। आज अखिलेश यादव को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर गाजीपुर जिले के नवनिर्वाचित विधायक वीरेंद्र यादव, ओमप्रकाश सिंह, मन्नू अंसारी, जै किशन साहू, अंकित भारती ने बुके देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। इस अवसर पर सपा के निर्दलीय प्रत्याशी मदन यादव भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने मदन यादव को सपा का उम्मीदवार घोषित किया। ज्ञातव्य है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भोला नाथ शुक्ल ने नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल के समर्थन में अपना पर्चा वापस ले लिया था लेकिन मदन यादव ने अपना पर्चा वापस नही लिया। जिसके बाद जिले के सभी समाजवादी विधायको ने मदन यादव को अपनी सहमति जताते हुए आज रार्ष्टीय अध्यक्ष से मुलाकात कराई, जिसपर अखिलेश यादव ने अपनी सहमति प्रदान की।