June 20, 2025

प्रस्‍तावित हड़ताल के चलते चार दिनो तक बंद रहेंगे बैंक

प्रस्‍तावित हड़ताल के चलते चार दिनो तक बंद रहेंगे बैंक

गाजीपुर : शनिवार से चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। दो दिन अवकाश और दो दिन बैंकों में हड़ताल है। इसके बाद बैंक 29 मार्च को खुलेंगे। मार्च में यह दूसरा मौका है, जब बैंक चार दिन के लिए बंद हो रहे हैं। इससे पहले होली पर्व पर 16 मार्च से 20 मार्च तक बैंक बंद थे। अब फिर 26 से 29 तक बंदी होगी। 26 मार्च को माह का चौथा शनिवार है, जबकि उसके अगले दिन, यानी 27 मार्च को रविवार का साप्ताहिक अवकाश। 28 और 29 मार्च को बैंकों की हड़ताल प्रस्तावित है। यह हड़ताल आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर की जा रही है। हड़ताल में स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक शामिल रहेंगे। हड़ताल सफल बनाने के लिए बैंक कर्मियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

 

About Post Author

You may have missed