जब तक समाज में विषमता रहेगी तब तक लोकतंत्र की बात करना बेईमानी है-डा0बिजेन्द्र

गाजीपुर जनपद के डा0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम गाजीपुर में डा0राम मनोहर लोहिया की जयंती कार्यक्रम में कालेज के प्राचार्य डा0 विजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया प्रखर चिंतक, समाजवादी विचारक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनका मानना था कि समतामूलक समाज की स्थापना ही लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने नारा दिया था कि जब तक समाज में विषमता रहेगी तब तक लोकतंत्र की बात करना बेईमानी है।

डा0 लोहिया समाजवादी चिंतक होने के साथ-साथ किसान, मजदूर, महिला, दलितों और पिछड़ों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किए।
डॉ सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत में साठ के दशक में “हिंदी लाओ अंग्रेजी हटाओ” आंदोलन का सूत्रपात डॉ लोहिया ने किया था और अंग्रेजी का विरोध सड़क से लेकर सदन तक किया। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि सार्वजनिक जीवन में अंग्रेजी का प्रयोग बंद हो, क्योंकि लोक भाषा के बिना लोक राज्य असंभव है।
डॉ सिंह ने यह भी बताया कि डॉ लोहिया के महान चिंतन एवं विचारधारा से प्रभावित होकर ग्राम्यांचल में स्थित शिक्षा की अलख जगाने वाले इस महाविद्यालय के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह ने इसका नाम डा0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम रख दिया। डा0 लोहिया की जयंती कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना समापन कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती का पूजन एवं डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में प्रमोद सिंह निदेशक, सत्येंद्र सिंह, कमलेश यादव, यशपाल सिंह, राजेश सिंह, रविंद्र कुमार, विश्वकर्मा प्रसाद, गोवर्धन पासवान, अन्नू सिंह, माया चौहान, विनोद यादव उपस्थित थे।