June 21, 2025

नए सत्र पर सेंटजॉन्स स्कूल ने विद्यार्थियों का किया स्वागत

 

नए सत्र पर सेंटजॉन्स स्कूल ने विद्यार्थियों का किया स्वागत

 

सेंट जॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर।सत्र 2022-23 के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अपने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के साथ देश के नौनिहालों का विद्यालय परिसर में स्वागत किया।इसके लिए विद्यालय को रंगबिरंगे चार्ट पेपर एवं गुब्बारों से सजाया गया था।करीब दो वर्ष के अंतराल पर विद्यालय नियमित रूप से खुला है इसलिए बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय की प्रार्थना सभा में बच्चों,अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के लिए विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया।सिस्टर सावरी ने पवित्र बाइबल से प्रार्थना किया, विद्यालय की अध्यापिका सबा नुरूस ने पवित्र कुरान से एवं जया मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा ईश्वर की प्रार्थना की।

 

चंचल सिंह ने बच्चों के लिए विशेष प्रार्थना की।दीप्ती कश्यप ने बच्चों के आगमन पर स्वागत गीत गाए।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को नए सत्र के लिए स्वागत किया और आशीष दिया।प्रधानाचार्य ने बच्चों को ईश्वर विश्वास एवं माता-पिता तथा गुरुजनों को सम्मान करने की सीख दी।अंत में अमित श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिका बीना श्रीवास्तव ने कुशल मंच संचालन किया।

About Post Author

You may have missed