June 21, 2025

बलिया एसपी और एएसपी ने मातहतों संग जमकर खेली होली

 

बलिया एसपी और एएसपी ने मातहतों संग जमकर खेली होली

एक आम आदमी की तरह खाकी वर्दी पहनने वाला भी इंसान होता है। उसके दिल में भी इंसानियत और सामाजिकता रहती है। पुलिस लाइन में होली मिलन कार्यक्रम इसकी एक बानगीभर है। हां, पुलिस का काम चुनौतियों से भरा होता है, जिसके लिए उन्हें हर समय तैयार रहना पड़ता है।

 

बलिया। पुलिस वालों की होली… न कोई सीनियर न कोई जूनियर। पुलिस लाइन के मैदान में गजब का उत्साह दिखा। चुनाव ड्यूटी से बोझिल हो चुके पुलिसकर्मियों के लिए ये होली बूस्टर डोज की तरह रही। अपराधियों को धूल चटाने वाले पुलिस कर्मी होली की मस्ती में थे। चेहरों पर गुलाल की लाली और डीजे की धुनों पर थिरकते पुलिसकर्मियों के लिए यह होली यादगार बन गई।एक-दूसरे के गले लगकर होली की बधाई देते पुलिसकर्मियों का उमंग शबाब पर था।

जनपद में सकुशल होली सम्पन्न कराने के बाद बलिया पुलिस ने रविवार को जमकर होली खेली। पुलिस लाइन एवं जनपद के समस्त थानों में होली मिलन का कार्यक्रम किया गया। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा।

 

इस होली मिलन कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी गण, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी न सिर्फ शामिल हुए, बल्कि होली के हुड़दंग से ओत-प्रोत भी दिखें। होली की मस्ती में न कोई सीनियर न कोई जूनियर था। यहां सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

About Post Author

You may have missed