सपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरा अंसारी परिवार, बोलें ओमप्रकाश राजभर- भारी मतों से जीतेंगे पं. भोलानाथ शुक्ल
सपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरा अंसारी परिवार, बोलें ओमप्रकाश राजभर- भारी मतों से जीतेंगे पं. भोलानाथ शुक्ल
गाजीपुर। विधान परिषद के चुनाव में सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल के समर्थन में अंसारी परिवार मैदान में ऊतर आया है। रविवार को अंसारी बंधुओ के पैतृक आवास मुहम्मदाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के अध्यक्षता में चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गयी जिसमें सांसद अफजाल अंसारी, विधायक मन्नू अंसारी और विधायक अब्बास अंसारी और सपा प्रत्याशी पं. भोलानाथ शुक्ल मौजूद थे। रणनीति के संदर्भ में ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि सपा का उम्मीदवार भारी बहुमत से जीतेगा। सत्ताबल, धनबल सब फेल हो जायेगे। ज्ञातव्य है कि 2016 का विधान परिषद का चुनाव अंसारी बंधुओ के अगुवाई में सपा के खिलाफ चंचल सिंह ने चुनाव लड़ा था और वह सपा के प्रत्याशी डॉ. सानंद सिंह को सपा सरकार के बावजूद पराजित कर दिये थे। बाद में एमएलसी चंचल सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सातो सीटें जीतकर अपने दमखम का प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में एमएलसी चुनाव सपा-भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।