जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के दादा का निधन, शोक की लहर
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के दादा का निधन, शोक की लहर
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के दादा जनार्दन सिंह का 92 वर्ष की आयु में शुक्रवार की रात निधन हो गया। यह जानकारी देते हुए सपना सिंह के पति पंकज सिंह चंचल ने बताया कि शनिवार की सुबह 10:00 बजे सैदपुर के जौहरगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के दादा के निधन का समाचार सुनते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई है। शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। शनिवार को सुबह 10:00 बजे के करीब सैदपुर के जोहरगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसमें भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है।