June 21, 2025

एमएलसी चंचल के बाद सपा के निशाने पर सपना सिंह

 

एमएलसी चंचल के बाद सपा के निशाने पर सपना सिंह

गाजीपुर-बिते विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सातों सीटों पर समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन द्वारा विजय प्राप्त करने के बाद अब समाजवादी पार्टी के रणनीतिकारों के दिलो-दिमाग में स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल निशाने पर हैं।सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का अपने सभी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को स्पष्ट निर्देश है कि हमें गाजीपुर के एमएलसी की सीट चाहिए। सुप्रीमो के निर्देश के बाद समाजवादी पार्टी वर्तमान समय में हो रहे विधान परिषद चुनाव में विशाल सिंह चंचल को पराजित करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी क्रम मे भदोही जनपद के सुरियावां गांव निवासी धनपति भोला नाथ शुक्ला को गाजीपुर से सपा ने एमएलसी का प्रत्याशी बनाया है।वर्तमान समय में समाजवादी पार्टी के खेमे में सात विधायकों के साथ ही अन्य ताकतवर राजनीतिज्ञों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।समाजवादी पार्टी की रणनीति यह है की सभी विधायकों को निपटाने के बाद किसी भी हालत मे चाहे जैसे भी एमएलसी विशाल सिंह चंचल को पराजित करना है और इसके दो-ढाई साल बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें भी निपटा देना है।दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव में हुई पराजय से हताश और निराश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास वर्तमान समय में मात्र दो ही ऐसे जनप्रतिनिधि बचे हैं जो उनकी बातों को शासन और प्रशासन तक पहुंचा सकते है एक तो है वर्तमान एमएलसी विशाल सिंह चंचल और दूसरी तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह। समाजवादी पार्टी वर्तमान विधान परिषद चुनाव में विशाल सिंह चंचल को पराजित कर देती है तो आने वाले दिनों में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव आना लगभग तय है। वर्तमान एमएलसी विशाल सिंह चंचल जब पहली बार निर्दल चुनाव लडे़ थे तो अपने दम पर विजयी हुए थे लेकिन उस समय उनके पास सैदपुर, सादात, जखनियां,सदर और करण्डा की मजबूत टीम उनके साथ थी। वर्तमान समय मे भी उनके पास एक मजबूत टीम तो है लेकिन अन्तर्कलह भी है।

About Post Author

You may have missed