June 21, 2025

आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर मे मना रंगोत्सव

आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर मे मना रंगोत्सव

गाजीपुर जनपद के आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर मे वृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य जाकिर हुसैन एवं कोआर्डिनेटर दिनेश सिंह के नेतृत्व मे छात्र छात्राओ अध्यापको एवं अधियापिकाओ द्वारा आपस मे एक दुसरे को गुलाल लगाकर जमकर होली खेली तथा मिष्ठान खिलाकर, अबीर लगाकर गले मिलकर एक दुसरे को होली की बधाई दी । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंक यशवन्त सिंह ने कहा कि प्रकृति के विभिन्न रंगो से अलंकृत पर्यावरण के साथ खुशी और उल्लास का यह पर्व लोगों के स्वास्थ्य एवं समृद्धि को मजबूत करेगा।होली पर्व खुशियों का पर्व है यह पर्व आपसी कटुता मिटाकर गले मिलने का पर्व है।यह पर्व आपसी भाई चारे का पर्व है।
इस दौरान रविन्द्र यादव,हरियोम आर्य,जयप्रकाश भारती,अमर चौहान,सुमन , जेबा अंसारी,पूजा,तन्नू सिंह,सुनीता यादव,अनामिका सिंह,अभिषेक सिंह राहूल,गुडडू कन्नौजिया,अशोक,महेन्द्र यादव,बब्लू यादव,कृष्णा यादव सहित पुरा स्टाफ मौजूद रहा।

About Post Author

You may have missed