राष्ट्र का निर्माण व्यक्ति के चरित्र से होता है व्यक्ति का चरित्र, व्यक्तित्व एवं संस्कार ही समाज एवं राष्ट्र के पथ प्रदर्शक होते हैं-डा०सानन्द सिंह
राष्ट्र का निर्माण व्यक्ति के चरित्र से होता है व्यक्ति का चरित्र, व्यक्तित्व एवं संस्कार ही समाज एवं राष्ट्र के पथ प्रदर्शक होते हैं-डा०सानन्द सिंह
डा०राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डा० सानन्द कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र का निर्माण व्यक्ति के चरित्र से होता है व्यक्ति का चरित्र, व्यक्तित्व एवं संस्कार ही समाज एवं राष्ट्र के पथ प्रदर्शक होते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है आप अपने माता पिता एवं गुरुजनों की सेवा करें। पीड़ित व बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने का काम करें।
समाज में व्याप्त अंधविश्वास, कुरीतियों व लिंग भेद के प्रति लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करके राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन कठोर परिश्रम एवं तपस्या का जीवन है भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण जैसे महान आदर्श इन कठोर तपस्या का पूर्ण रूप से समर्पित होकर पालन किया है तभी आज पूरे समाज के लिए आदर्श एवं पूजनीय है।
उन्होंने सुदूर ग्रामीण अंचल में स्थित अपने पिता कर्मवीर सत्यदेव सिंह द्वारा स्थापित डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज को इस क्षेत्र का शिक्षा का प्रकाश पुंज बताया और कहा कि कहा कि भारत सरकार की सशक्त एवं लोकप्रिय “बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ” योजना के अंतर्गत इस महाविद्यालय में मात्र दो हजार में बी ए में एडमिशन किया जाता है।
बाराचवर ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश के भविष्य है। शिक्षा व अनुशासन के द्वारा ही आप अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना सामाजिक सद्भाव, सहयोग,समरसता की भावना पैदा करता है।
आर एस कॉन्वेंट स्कूल बाराचंवर के प्रबंधक यशवंत सिंह ने बच्चों से कहा आप पेंसिल से नहीं लिखते हैं पेन से लिखते हैं इसलिए आपकी गलती सुधारी नहीं जा सकती हैं इसलिए आप पूर्ण रूप से समाज के हित में काम करें। कार्यक्रम को समाजसेवी वासुदेव पांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर एन के सिंह गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य छविनाथ मिश्रा, यूनियन बैंक आफ इंडिया अमहट के प्रबंधक सुशील कुमार अमवा सिंह के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनु सिंह चौकी इंचार्ज बाराचंवर अनिल मिश्र ने बच्चों को संबोधित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने शिविर के उद्देश्य, सामाजिक सहभागिता, जागरूकता एवम कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा द्वारा मां सरस्वती का पूजन एवं पुष्पार्चन से हुआ। नेहा ठाकुर सरस्वती वंदना एवं गुड़िया राजभर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया छात्र-छात्राओं द्वारा पिरामिड एवं मनोहर झांकी निकाला गया।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह सत्येंद्र सिंह कमलेश यादव अरविंद कुमार राजेश सिंह यशपाल सिंह विश्वकर्मा प्रसाद गोवर्धन पासवान अनु सिंह माया चौहान उदय शंकर सिंह दहेन्दू ग्राम प्रधान झारखंडेय कुशवाहा उपेंद्र भार्गव दिनेश चंद श्रीवास्तव विनोद यादव भूतनाथ तिवारी उपस्थित थे।