June 21, 2025

योगी आदित्‍यनाथ ही रहेंगे मुख्यमंत्री, जानें नए मंत्रिमंडल में कौन कौन से चेहरे हो सकते हैं शामिल

 

योगी आदित्‍यनाथ ही रहेंगे मुख्यमंत्री, जानें नए मंत्रिमंडल में कौन कौन से चेहरे हो सकते हैं शामिल

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने में कोई संशय नहीं है। भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब प्रदेश में नया मंत्रिमंडल भी गठित होगा। इसमें दो दर्जन नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है।

यह तो तय है कि गोरखपुर शहर से निर्वाचित विधायक योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ में मंत्री पद की शपथ लेने वालों के नाम पर भाजपा संगठन में मंथन जारी है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बार मंत्रिमंडल में जातीय के साथ क्षेत्रीय संतुलन भी साधा जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही 11 मंत्रियों के चुनाव हारने के कारण काफी संख्या में नए चेहरों को मौका मिलेगा। डिप्टी सीएम पर दलित को भी आजमाया जा सकता है।

प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी अब उत्तर प्रदेश में अगली सरकार के गठन की तैयारियों में है। डिप्टी सीएम का एक पद खाली हो गया है। इसके लिए दलित को आगे लाया जाएगा। माना जा रहा है कि भाजपा केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर पर दांव खेल सकती है। यह तो तय है कि इस बार योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का चेहरा काफी बदला हुआ होगा। मंत्री पद पर करीब डेढ़ दर्जन नए चेहरों को मौका मिलेगा। भाजपा अपने सहयोगी दलों अपना दल (एस) तथा निषाद पार्टी के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह देगी।

About Post Author

You may have missed