June 21, 2025

24 मार्च से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा

 

24 मार्च से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा

गाजीपुर। मतदान समाप्त होने के बाद अब यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी शुरु हो गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 24 मार्च प्रारंभ हो कर 12 अप्रैल तक चलेंगी। जिले में भी इसके लिए कुल 229 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है जिन पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जी रही है। कोविड-19 संक्रमण के कारण स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान लंबे समय से बंद थे। इससे छात्रों की पढ़ाई-लिखाई काफी प्रभावित हुई है। यह देखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है कि इस वर्ष परीक्षा के लिए सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। ऐसे में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा सिर्फ 70 फीसदी सिलेबस के आधार पर आयोजित की जाएगीं। इससे परीक्षार्थियों को थोड़ी सहूलियत होगी। इधर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी स्कूलों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा अनिवार्य कर दी है।

यूपीबोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल –

विषय दिनांक
हिन्दी 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान 26 मार्च 2022
चित्रकला/कम्प्यूटर 28 मार्च 2022
संस्कृत/संगीत वादन 29 मार्च 2022
वाणिज्य 30 मार्च 2022
विज्ञान 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी 6 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान 9 अप्रैल 2022
गणित 12 अप्रैल 2022
कक्षा 10वीं और 12वीं के हर छात्र को इसमें शामिल होना अनिवार्य है। पिछले वर्ष परीक्षा नहीं होने पर परीक्षा परिणाम घोषित करने में प्री-बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी आधार बनाया गया था। इससे छात्रों को बोर्ड की तैयारी में बहुत सुविधा होगी। जिले में इस बार 229 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की गई है। नकल रोकने और कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार भी सभी केंद्रों पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जाएगी। इन तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से 12 मार्च को सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओम प्रकाश राय ने बताया कि चुनाव परिणाम सम्पन्न हो जाने के बाद अब बोर्ड परीक्षा कराने पर जोर होगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चली हैं।

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल –

विषय दिनांक
हिन्दी 24 मार्च 2022
संगीत गायन 25 मार्च 2022
उर्दू/पंजाबी 26 मार्च 2022
भूगोल/गृह विज्ञान 28 मार्च 2022
चित्रकला/अर्थशास्त्र 29 मार्च 2022
अंग्रेजी 30 मार्च 2022
गणित प्रारंभिक /इतिहास 31 मार्च 2022
जीवविज्ञान/शिक्षाशास्त्र/गणित 4 अप्रैल 2022
कम्प्यूटर 6 अप्रैल 2022
भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र 7 अप्रैल 2022
संस्कृत 9 अप्रैल 2022
समाजशास्त्र/रसायन विज्ञान 11 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र 12 अप्रैल 2022

About Post Author

You may have missed