June 20, 2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फादर पी विक्टर ने महिलाओं का किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फादर पी विक्टर ने महिलाओं का किया सम्मान

सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर,जौनपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्यालय प्रांगण में महिलाओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई।सिस्टर जेनिथा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं एवं उनके परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम शंकर यादव ने सभी आगन्तु महिलाओं का स्वागत किया।डॉक्टर भारतेंदु मिश्र ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला और कहा कि एक दिन सम्मान देने से और महिला दिवस मनाने से महिलाओं का सम्मान नहीं हो सकता।महिला सम्मान के लिए घर परिवार और समाज को जागरूक होना होगा।कार्यक्रम के अंत में फादर पी विक्टर ने उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया।

अपने उद्बोधन में फादर ने संसार की सभी महिलाओं के लिए शुभकामना प्रेषित की और कहा कि महिलाएँ समाज की निर्मात्री हैं।बच्चों में शिक्षा और संस्कार डालने की जिम्मेदारी महिलाओं पर ही होती है।शिक्षा द्वारा ही महिलाएँ अपने कर्त्तव्य एवं अधिकार को जान सकती हैं,इसलिए महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का शिक्षित होना आवश्यक है।इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह ‘क्षेम’ जी की गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यक्रम में मंच संचालन डॉक्टर रामजी तिवारी ने किया।

About Post Author

You may have missed