जलभरी के साथ प्रारंभ हुआ रामानुज स्मृति महोत्सव

जलभरी के साथ प्रारंभ हुआ रामानुज स्मृति महोत्सव
नीचे नारायण का जयघोष, उपर से बरस रहे थे फूल
बक्सर जिले के खरवनियां गांव में शुक्रवार से रामानुज स्मृति महोत्सव प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही लक्ष्मीनारायण महायज्ञ भी शनिवार से अरणी मंथन के साथ प्रारंभ हो जाएगा। यज्ञ के पूर्व शुक्रवार को जलभरी के लिए कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। खरवनियां से प्रारंभ हुई यात्रा, भानपुर, बेलवनियां, दिनारा के रास्ते कौवाखोच पुल पहुंची। जहां से जलभरी हुई।
कलश यात्रा से पूर्व यज्ञा चार्य विजय पांडेय के नेतृत्व में प्रधान कलश की पूजा की गई। सर्व प्रथम पूज्य जीयर स्वामी जी के समक्ष यज्ञ कलाश की वैदिक पूजा हुई। फिर वहां से सभी यज्ञिक ब्राह्मण यजमानों के साथ यज्ञशाला गए। जहां उसकी पूजा की गई। फिर निकली भव्य कलश यात्रा। इस दौरान उपर से हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए और भक्त नारायण के नाम के जयकारे लगा रहे थे।
छह घंटे तक चली जलयात्रा
बक्सर खबर। श्रद्धालुओं का इतना लंबा करवां था कि वह छह घंटे तक चली। लगभग पन्द्रह किलोमीटर कर रुट निर्धारित किया गया था। जिससे क्रम बना रहे। सबसे आगे घोड़े चल रहे थे। जिनकी संख्या लगभग 90 थीं उनके पीछे हाथी और उसके पीछे उंट चल रहे थे। जिनकी संख्या लगभग 70 थी। और इसी कड़ी में रथों पर सवार होकर संत महात्मा और उनके पीछे श्रद्धालुओं का लंबा कारवां चल रहा था। और सबसे अंत में वाहनों का लंबा कारवां चल रहा था।