June 20, 2025

जनसैलाब के साथ भाजपा प्रत्याशी संगीता बलवंत का निकला रोड शो, फूलों की हुई वर्षा

 

जनसैलाब के साथ भाजपा प्रत्याशी संगीता बलवंत का निकला रोड शो, फूलों की हुई वर्षा

गाजीपुर। भाजपा सदर प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत के समर्थन में भोजपुरी गायक, अभिनेता व राज्यसभा सांसद मनोज तिवारी को शुक्रवार को शहर में रोड-शो करना था। उनका उड़न खटोला पुलिस लाइन में स्थित हेलिपैड पर उतरा और वह कुछ दूर तक रोड-शो में शामिल भी हुए। लेकिन समया अभाव की वजह से उन्हें आगमन के कुछ देर बाद ही लौटना पड़ा। इसके बाद मंत्री नंद गोपाल नंदी, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद और पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशिपाल सिंह घूरा के साथ खुली जीप में भाजपा सदर प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत ने नगर में रोड-शो किया।

इस दौरान जगह-जगह खड़ी भीड़ का अभिवादन करते हुए प्रत्याशी सहित अन्य लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील किया। मनोज तिवारी की उड़न खटोला पुलिस लाइन में परिसर में स्थित हैलीपैड पर उतरा। यहां से वह बड़ी संख्या में बाइक और चारपहिया वाहनों के काफिला के साथ वह प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ खुली जीप में नगर के मिश्रबाजार के लिए प्रस्थान किए। लेकिन मिश्रबाजार पहुंचने से पहले ही समया अभाव की वजह से उन्हें बीच रास्ते से लौटना पड़ा। इसके बाद प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और शशिपाल सिंह घूरा ने मिश्रबाजार तिराहा पर स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद रोड-शो आगे के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने पर पचरस्ता पर मंत्री नंद गोपाल नंदी भी रोड-शो में शामिल हो गए। रोड-शो मिश्रबाजार, लालदरवाजा, पचरस्ता, प्रकाश टाकीज, टाउनहाल, स्टीमरघाट, चीतनाथ, नखास, टेढ़ीबाजार होते हुए नवाबगंज पहुंचा। रोड-शो के दौरान खुली जीप में सवार मंत्री मंत्री गोपाल नंदी सहित अन्य लोगों का अभिवादन करते हुए भाजपा सदर प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत को वोट देने की लोगों से अपील करते रहे। जिन रास्तों से भी रोड-शो गुजर रहा था, उसे देखने के लिए लोग घरों से निकल जा रहे थे। सड़क के किनारे और घरों की छतों पर महिला और युवतियां खड़ी थीं।

 

इस दौरान लोगों ने उत्साह के बीच मंत्री, प्रत्याशी डा. संगीता पर सहित खुली जीप में सवार अन्य लोगों पर पुष्प वर्षा भी किया। इस अवसर पर सुधांश कुमार बलवंत, रासबिहार राय, रिंकू अग्रवाल, हीरालाल चक्रवर्ती, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह, लालसा भारद्वाज, अभिवन सिंह छोटू, जयप्रकाश गुड्डू बिंद, सोमेश राय, विजय सिंह, अजय राय दारा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

About Post Author

You may have missed