June 20, 2025

डा0 संजय निषाद ने जहुराबाद विधानसभा के लोगों से कालीचरण के लिए किया अपील

डा0 संजय निषाद ने जहुराबाद विधानसभा के लोगों से कालीचरण के लिए किया अपील

निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 संजय निषाद ने जहुराबाद विधानसभा अन्तर्गत लार्ड कष्ण पैलेस बाराचवर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद, केवट, बिंद ,मल्लाह, मछुआरे समाज को अब तक सभी पार्टियों ने अनदेखा करने का काम किया। हम लोगों का वोट लेकर समाजवादी पार्टी के लोग सत्ता में जाने का काम किया और उसके बदले हमें समाजवादी पार्टी ने गोली मारने का काम किया।सपा ने हमारे वोट से सत्ता में पहुंचकर वे सत्ता की कुर्सी पर बैठ अपने लोगों को विभिन्न पदों पर आसीन कर दिया। लेकिन यह अब होने वाला नहीं है। निषाद, केवट, बिंद मल्लाह, मछुआरा समाज जाग चुका है, उसके साथ भाजपा जैसी मजबूत पार्टी का साथ है।
इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान देने का काम किया है। इस कोरोना काल में मोदी और योगी के तरफ से किसान, गरीब, मजलूम हर तरह के लोगों का साथ देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। गरीबों को महीने में दो बार राशन देने का काम इस सरकार ने किया है। किसानों को सम्मान निधि सहित गरीबों को आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिला है।
जहुराबाद से भाजपा की तरफ से हमारे गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण राजभर हैं। इनको हम सब ज्यादा से ज्यादा मतों से जिता कर विधानसभा में भेजने का काम करेंगे। जहुराबाद से भाजपा के सहयोग से विधायक बना जो अब सपा के खेमे में है उसकी जमानत जप्त करने का काम जहुराबाद की जनता करेगी।
इस दौरान उन्होंने पिछले घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सपा के लोगों द्वारा हमारे ऊपर गोली चलाने का काम किया था, लेकिन मैं बाल-बाल बच गया। उनके चलाई गई उस गोली से हमारे साथ का एक व्यक्ति घायल हो गया जो अंततोगत्वा इलाज के दौरान मर गया।

जिस प्रकार हमारे बीच का एक व्यक्ति सपा के गोलियों से मारा गया।उसी प्रकार हम लोग सपा और भासपा को मारने का काम अपने वोट के द्वारा करेगे।जनसभा को सुकल विन्द,ओमप्रकाश विन्द,रामप्रवेश विन्द,रमेश विन्द,रामकरन विन्द,भरत निषाद,सहित निषाद पार्टी के हजारो कार्यकर्ता पदाधिकारी ,ब्लाक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह राजकुमार सिंह झाबर दीपक सिंह,सहित भाजपा के कार्यकत्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।संचालन निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल निषाद व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प०श्यामराज तिवारी ने किया।

About Post Author

You may have missed