*एल जी मनोज सिन्हा ने किया घटेश्वर नाथ महादेव का पूजन*
*एल जी मनोज सिन्हा ने किया घटेश्वर नाथ महादेव का पूजन*
*उपस्थित जनता ने किया शानदार स्वागत*
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के लट्ठूडीह में चितबडागांव मुहम्मदाबाद मार्ग के समीप स्थित घटेश्वर नाथ महादेव के मंदिर पर दर्शन पूजन के निमित्त पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एल जी मनोज सिन्हा का आगमन गुरूवार को हुआ।
उन्होंने समाजसेवी अरविन्द राय के साथ बाबा घटेश्वर नाथ महादेव का पूजन किया।बब्बन तिवारी के द्वारा पूजन सम्पन्न कराया गया।
उपस्थित क्षेत्र की जनता अपने प्रिय नेता मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में सामने पाकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही थी।
जनता ने हर हर महादेव के जय घोष से एल जी मनोज सिन्हा का जोरदार ढंग से स्वागत किया।एल जी मनोज सिन्हा ने भी उपस्थित जनता से मिल कर सबका हाल चाल लिया।जनता का प्रेम एवं स्नेह पाकर मनोज सिन्हा भावबिभोर हो गये।कार्यक्रम की शानदार तैयारी अरविन्द राय अभियंता के सुपुत्र हर्ष राय डायरेक्टर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के सौजन्य से की गयी थी।उनके सभी सहयोगी कार्यक्रम को सफल एवम शानदार बनाने में सफल रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिजय मिश्र.राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर.विद्यानंद राय प्रधान.नर्वदेश्वर राय पूर्व प्रधानाचार्य. अवधेश नरायण राय.साधू राय.तेजनारायण राय.सत्यनारायण राय.राजीव राय.दिग्विजय राय.शम्भु तिवारी.कृष्णा नन्द राय.अवनीश राय दीपू..पप्पू सिंह.दिनेश राय गुड्डू.शिब्बू मिश्रा.कृष्णा नन्द राय.टुनटुन राय.विशाल शेखर राय.रूपेश राय.राजू यादव. मंगला यादव. कमलेश राय शर्मा.दिवाकर पाण्डेय. मनोज राय.पवन कुमार. संतोष यादव. मिंकू राय.विनोद शर्मा. समेत सैकडों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।