*मां कष्टहरणी धाम में पहुंचे एल जी मनोज सिन्हा*
*मां कष्टहरणी धाम में पहुंचे एल जी मनोज सिन्हा*
*पुजारी राजकुमार पाण्डेय ने कराया दर्शन पूजन*
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी धाम में गुरूवार को दोपहर बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे।
कष्टहरणी धाम के पुजारी राजकुमार पाण्डेय. सत्यदेव पाण्डेय प्रधानाचार्य झारखण्डेय महादेव राष्ट्रीय इण्टर कालेज करीमुद्दीनपुर. पदुमदेव पाण्डेय. एवं अन्य ब्राहमणों के द्वारा बिधि विधान से पूजन सम्पन्न कराया गया।
एल जी मनोज सिन्हा के साथ पूजन में जनपद के प्रमुख समाजसेवी अरविन्द राय ने भी भाग लिया।एल जी मनोज सिन्हा के काफिला के मां कष्टहरणी धाम पर पहुंचते ही हर हर महादेव के गगनभेदी जयकार एवं पुष्प वर्षा से हार्दिक स्वागत किया गया।
स्वागत करने में ओंकार नाथ राय.अखिलेश राय.सत्यदेव राय प्रधानाचार्य. सन्तोष राय डायरेक्टर पी आर इण्टर नेशनल स्कूल करीमुद्दीनपुर. डा०दिनेश चन्द्र राय.विनोद राय गुड्डू.सुभाष राय.नन्दू राय.मधुसूदन राय झुन्ना. संजीव कुमार राय.सुनील कुमार राय.उमेश चंद्र राय.राकेश पाण्डेय. अक्षय वर्मा. पंकज राय प्रगतिशील किसान.
दिनेश पाण्डेय. छांगुर राय.दिनेश राय गुड्डू. टुनटुन राय.पंकज राय.टिंकू राय.जनार्दन राय.देवेन्द्र राय.बृहद राय.शैलेन्द्र राय.अभिषेक राय बब्बू.अजीत राय.डबलू राय.राम जी राय.पुनीत कुमार.अरविन्द वर्नवाल.मुरली सेठ.छोटे लाल.अखिलेश चौरसिया. किशुनदेव उपाध्याय. महेश्वर पाण्डेय.
श्याम नरायण पाण्डेय.समेत सैकडो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।मां कष्टहरणी धाम से पहले पी आर इण्टर नेशनल स्कूल के सामने बैंड बाजा के साथ एल जी मनोज सिन्हा का भव्य स्वागत सन्तोष राय के नेतृत्व में किया गया।
वहां से हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लोगों ने उनको कष्टहरणी धाम तक पहुंचाया।मां कष्टहरणी के दर्शन पूजन के पश्चात एल जी मनोज सिन्हा ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर सबका हाल चाल जाना और अगले मंदिर घटेश्वर नाथ महादेव का दर्शन पूजन करने के लिए लट्ठूडीह के लिए रवाना हो गये।