June 20, 2025

भाजपा के दिग्गजों का जिले में होगा कल आगमन

भाजपा के दिग्गजों का जिले में होगा कल आगमन

 

गाजीपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर 4 मार्च को जिले में सियासी फिजा पूरी तरह से गर्म रहेगी। क्योंकि चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री सहित भाजपा के दिग्गजों का आगमन हो रहा है। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि 4 मार्च को दिन में 11 बजे जखनिया विधानसभा के अलीपुर मंदरा, 12.30 बजे जंगीपुर विधानसभा के बिरनो और सैदपुर विधानसभा के टाउन नेशन इंटर कालेज में दिन में 2 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिन में 2 बजे मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के नोनहरा (बरतर) में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके साथ ही जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगंज नगर में दिन में 12 बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी रोड-शो करेंगी। जबकि सदर विधानसभा में दिन में 11 बजे मनोज तिवारी रोड-शो करेंगे। इसके साथ ही जहूराबाद विधानसभा के लार्ड कृष्ण लान में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

About Post Author