June 20, 2025

एलजी मनोज सिन्हा पहुँचे महाहर धाम,भगवान भोलेनाथ का किया दर्शन पूजन

 

एलजी मनोज सिन्हा पहुँचे महाहर धाम,भगवान भोलेनाथ का किया दर्शन पूजन

जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने महाहरधाम पहुँचे।करीब 5 बजे शाम को मनोज सिन्हा का काफिला महाहर धाम पहुँचा।मरदह-कासिमाबाद चौराहे से ही मनोज सिन्हा समर्थकों संग पैदल ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुँचे।करीब सैकड़ो की संख्या में समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से अपने चहेते नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस बीच समर्थकों द्वारा भारत माता की जय,भगवान भोलेनाथ के जयकारे भी पूरे गर्मजोशी के साथ लगाये गए।भगवान शंकर के दर्शन पूजन के बाद मनोज सिन्हा का काफिला बदधुपुर के लिए रवाना हो गया।मालूम हो कि मनोज सिन्हा का इस समय जिले के अलग अलग धार्मिक जगहों पर दर्शन पूजन करने का सिलसिला चल रहा है।इस मौके पर आशुतोष चतुर्वेदी,मनोज सिंह,चतुर्भुज चौबे,रमेश सिंह,सर्वेश,पीयूष पांडेय,निमेष पांडेय,रामबचन सिंह,वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

About Post Author