June 20, 2025

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को स्थानीय माँ चण्डी धाम मंदिर में पूजन-अर्चन किया।

जम्मू व कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को स्थानीय माँ चण्डी धाम मंदिर में पूजन-अर्चन किया।उपराज्यपाल बनने के बाद क्षेत्र में प्रथम आगमन पर गोपीनाथ विद्या ट्रस्ट द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर व ढोल बाजा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

 

पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं जम्मू व कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दोपहर 1ः30 पर मंदिर परिसर में पहुंचे। पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया पश्चात इसके गोपीनाथ पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थी ने स्काउट ड्रम बजा कर उपराज्यपाल को मंदिर परिसर ले गए।

 

मंदिर के गर्भगृह में राहुल तिवारी व पंकज पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया इस दौरान लोगों द्वारा शंखनाद किया जाता रहा। पूजन अर्चन के पश्चात श्री सिन्हा मौजूद लोगों से मिलने के बाद लगभग 2:30 पर अपने पूर्वजों के गांव अवराकोल के लिए रवाना हुए।वहाँ पहुचकर पुर्वजो के डीह बाबा मंदिर एव शिव मंदिर में पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अपने कुल के सती मंदिर पाली में मत्था टेका।

About Post Author