जनपद के विकास के लिए भाजपा का करें समर्थन-विजय कुमार मिश्र पूर्व मंत्री
गाजीपुर। सदर विधानसभा के करंडा क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा में सोमवार को सदर प्रत्याशी डा०संगीता बलवंत के समर्थन में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध जनसम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव परिणाम में लोकप्रिय सांसद विकास पुरुष मनोज सिन्हा के पराजय को आज भी गाजीपुर की जनता अपनी बड़ी भूल मानती है। इनके हारने के बाद जिले के विकास का मार्ग रुक गया। बड़ी मुश्किल से दोबारा हमारा गाजीपुर विकास की पटरी पर आया है। मैं आप लोगों से अपील करना चाहता हूं कि 2019 वाली गलती दोबारा ना करें। जिले के विकास के लिए भाजपा का साथ देते हुए डा. संगीता बलवंत को भारी मतों से विजयी बनाए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से 2017 में आप लोगों ने भाजपा को शानदार समर्थन देकर जिले के पांच विधानसभाओं से भाजपा को जीत दिलाकर प्रदेश में सरकार बनाने का काम किया था, उसी तरह से इस बात भी बीजेपी का झंडा बुलंद करते हुए पुनः प्रदेश में सरकार बनाकर पीएम मोदी और सीएम योगी के हाथों को मजबूत करने का काम करें। कहा कि सपा-बसपा ने हमेशा से ही जनता को छलने का काम किया है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी दलों की बेचैनी बढ़ गई है। इसी वजह से वजह गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
उनके इस गलत बयानबाजी से जनता भी वाकिफ हो चुकी है। कहा कि मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि भाजपा को अपना भारी समर्थन देकर प्रदेश में भगवा लहराने का काम करें ताकि जिले सहित प्रदेश का युद्ध स्तर पर विकास हो सके। प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत ने लोगों समर्थन की अपील की। अलीगढ़ के विधायक अनिल पराशर ने भी भाजपा प्रत्याशी पक्ष में समर्थन मांगा। इस अवसर पर आनन्द दुबे पूर्व प्रधान, भगवान दुबे प्रधान, वेदप्रकाश तिवारी, नित्यानंद पांडेय प्रधान, कमला गिरी, रामबली दुबे, विनोद दुबे, हरेंद्र यादव, उदयराज दुबे, मनोज पांडेय, अनु पांडेय, संजय गौड़, पंकज दुबे, ऋषिकेश दुबे, प्रिंस तिवारी, उपेंद्र यादव, हरे राम तिवारी, अमित मिश्रा, बबलू दुबे, मनीष दुबे, श्रीचंद दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता भद्रसेन दुबे और संचालन धर्मेद्र मिश्रा ने किया।