एल जी मनोज सिन्हा ने सोमेश्वर नाथ का रूद्राभिषेक कर राष्ट्र के मंगल के लिए भोले नाथ से कामना किया

एल जी मनोज सिन्हा ने सोमेश्वर नाथ का रूद्राभिषेक कर राष्ट्र के मंगल के लिए भोले नाथ से कामना किया
गाजीपुर–जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज अपने गृह जनपद गाजीपुर के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में बैजलपुर में अवस्थित अत्यंत प्राचीन भगवान सोमेश्वर नाथ महादेव स्वयंभू शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं दर्शन पूजन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनोज सिन्हा वाराणसी से सड़क मार्ग से बैजलपुर महादेवा मंदिर पहुंचे तथा पंडित अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचनसे उनका स्वागत किया एवं बेल पत्र गंगा जल दूध दही पंचामृत से षोडशोपचार विधि से भगवान सोमेश्वर नाथ का रुद्राभिषेक संपन्न कराया।
रुद्राभिषेक के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वयं के साथ-साथ पूरे राष्ट्र के मंगल के लिए भगवान से कामना की इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न देवी देवताओं का पूजन किया तथा अत्यंत प्राचीन तालाब का भी निरीक्षण किया।
ज्ञातव्य है कि धारा नगरी के नाम से विख्यात मुहम्मदाबाद तहसील के बैजलपुर गांव में गंगा तट पर नागर शैली में बना हजारों साल पुराना भगवान सोमेश्वर नाथ महादेव का शिवलिंग जमीन की गहराई में 5 फीट नीचे अवस्थित है।
जहां हजारों की संख्या में दर्शनार्थी रोज दर्शन करते हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व 2 दिन बाद है तथा आज प्रदोष व्रत के मौके पर उपराज्यपाल ने भारत के कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
उसके बाद अपने पैतृक गांव मोहनपुरा के लिए रवाना हो गए।इस अवसर पर जनपद के कोने-कोने से उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए उपस्थित रहे।