जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के आवास पर संजीव बलियान का स्वागत
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के आवास पर संजीव बलियान का स्वागत
सोशल मीडिया के प्रमुख कार्यकर्ताओं से औपचारिक बात चीत मे केन्द्रीय मंत्री एवं मुजफ्फरनगर के सांसद डा संजीव बलियान ने कहा उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि, कोई भी कार्यकर्ता बिना मिले कभी वापस न हो और कार्यकर्ताओं के हर संभव,हर उम्मीद मे खरा उतर सकू।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के यह वही कार्यकर्ता है जिनके बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ,इनके कौशल,प्रतिभा और बुद्धिमत्ता पुर्ण कार्यों का मूल्यांकन करना सच मे संभव ही नहीं है ।उन्होंने आह्वान किया की पश्चिम से 2014,2017 और 2019 की तरह भाजपा की विजय लहर चल चुकी है बस गाजीपुर के लोगों आपको जीत का अन्तर तय करना है। बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल मे जिले का जो विकास समाज के हर वर्ग को सुविधा और सम्मान मिला है वह किसी भी अन्य शासन मे संभव नहीं है। भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा एवं शोसल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता ने मंत्री का स्वागत किया और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सबके के प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक मे सबका परिचय विनीत शर्मा ने किया। इस अवसर पर पुर्व मंत्री विजय कुमार मिश्रा,जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय,पंकज सिंह चंचल,मनोज सिंह ,आई टी संयोजक आलोक शर्मा,विजय सिंह,अजय राय दारा आदि उपस्थित थे।