June 19, 2025

मां कामाख्या धाम में एल जी मनोज सिन्हा ने टेका मत्था

IMG-20220225-WA0024

मां कामाख्या धाम में एल जी मनोज सिन्हा ने
टेका मत्था

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व रेल राज्यमंत्री एवं जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मा कामाख्या देवी के दरबार मे मत्था टेका। तय कार्यक्रम अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का काफिला मां कामाख्या धाम पहुचा। एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पंक्तिबद्ध होकर पुष्प वर्षा कर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के द्वारा जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ उपराज्यपाल का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात कार्यकर्त्ताओ से मुलाकात करते हुए मनोज सिन्हा मा कामाख्या देवी के मंदिर पहुचे जहा मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एलजी की पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। दर्शन के बाद महंत आकाश राज तिवारी ने माता की चुनरी भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उपराज्यपाल अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व मनोज सिन्हा के आगमन की सूचना मिलने के साथ ही मंदिर परिसर को सजाने के काम शुरू कर दिया गया था। मा के गर्भ गृह से लेकर मुख्य द्वार तक गेंदे और जूही के फूलों से आकर्षक सजावट की गई थी। 20 मिनट के इस कार्यक्रम के लिए सुबह से ही तैनात पुलिसकर्मीओ ने उनके जाने के पश्चात राहत की सांस ली। इस दौरान उन्होंने गहमर के राम अवध सिंह को पास बुलाकर उनका कुशलक्षेम पूछा। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को वाराणसी से सडक मार्ग होते हुए सैयदराजा से जमानियां होते हुए बेटाबर पहुंचे। जहां वह बेटावर स्थित बाबा महेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर वहां से चण्डी माता मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मन्दिर में विधिवत पूजन अर्चन किया। गहमर स्थित कामाख्या देवी मन्दिर में दर्शन पूजन किया। रेवतीपुर स्थित मां भगवती देवी मन्दिर में विधिवत दर्शन पूजन किया।सुहवल के महादेवा शिवाला मन्दिर में दर्शन पूजन किया।

About Post Author