June 19, 2025

सपा में शामिल हुए जिलाध्यक्ष सतेंद्र जायसवाल

 

गाजीपुर। बौरी निवासी भाजपा के सनातन रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सतेंद्र जायसवाल भाजपा छोड़ सपा में शामिल हो गए। जंगीपुर सपा प्रत्याशी डा. वीरेंद्र यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सतेंद्र जायसवाल ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर मैं सपा में शामिल हुआ हूं। 12 वर्षों तक मैंने भाजपा की सेवा किया, लेकिन पार्टी ने पिछड़ों और वैश्य को सम्मान नहीं दिया। अब मैं सपा के लिए मजबूती से कार्य करुंगा। इस अवसर पर जितेंद्र, अमरनाथ, विजयी, कमल बिंद आदि मौजूद रहे।

About Post Author