पश्चिम से चल दी है भाजपा के पक्ष की बयार पश्चिम से चल दी है-सांसद संजीव बलियान
जमानियां विस क्षेत्र के भदौरा में आयोजित हुआ भाजपा का त्रिदेव सम्मेलन
गाजीपुर- निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाला कार्यकर्ता किसी भी अन्य राजनैतिक दल के पास नहीं है। अन्य राजनैतिक दल के कार्यकर्ता ठिका-पट्टा, लाइसेंस और पैरवी के लिए काम करते हैं। हमारे कार्यकर्ता तो राष्ट्र निर्माण और सेवा के लिए काम करते है। यह बातें मुजफ्फरनगर के भाजपा सांसद संजीव बलियान ने मंगलवार को जमानियां विधानसभा के भदौरा में त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि जो मान-सम्मान किसी कार्यकर्ता का भाजपा में है, वह किसी अन्य दल में नहीं है। पछुवा हवाएं बड़ी फायदेमंद होती है। फसलों में लगने वाले कीड़े-मकोड़े मर जाते है और ऊपज अच्छी होती है। तो उत्तर प्रदेश के इस विधानसभा चुनाव में भी पश्चिम से भाजपा के पक्ष की बयार चल दी है। हम 65 प्रतिशत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर चुनाव जीत रहे है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की चर्चा करते हुए कहा कि हम 2014 से गाजीपुर को जानने लगे थे। मनोज जी हमारे साथ ही मंत्रिमंडल में थे। गाजीपुर के लोगों पर उन्हे बहुत भरोसा और विश्वास है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें सोचना यह है की इस उत्तर प्रदेश को चलाएगा कौन। विपक्षी और उसके गठबंधन परिवारवाद और भ्रष्टाचार लिप्त है, वह प्रदेश को लूटने के लिए आना चाहते है, सिर्फ अपने परिवार के अपनो को आगे बढ़ाने के लिए आना चाहते है। उन्होंने कहा कि हमे पता है कि सरकार किसी की होती थी, चलती माफियाओं की थी, लेकिन परिदृश्य बदल चुका है। आज यह घुटनों के बल आ चुके है। कहा कि अगर किसी का कोई काम नहीं हो सका, छूट गया है तो इसमें गलती किसी की नहीं, वह सिस्टम का दोष है। याद करिए 2017 से पहले के हालात, सोचिए कैसे लोग बेहाल थे। वर्तमान समय तो विकास के साथ सिर्फ सिस्टम सुधार में चला गया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर वीरों की भूमि थी, जो माफियाओं की भूमि हो चुकी थी। उन्होंने एक नेता पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग अपने जाति का उपयोग अपने परिवार के लिए इस्तेमाल करते हैं, अपने बेटी-बेटा, भाई, पत्नी को मजबूत करने के लिए राजनीति करते हैं, वैसे लोग भी राजनीति में स्थापित होना चाहते है। सम्मेलन को पूर्व मंत्री विजय कुमार मिश्र, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, प्रत्याशी सुनीता सिंह, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अविनाश जायसवाल, वृजेन्द्र राय, क्षितिज मोहन सिंह, जितेन्द्र पांडेय, अनिल यादव, ओमप्रकाश राय, प्रेमसागर राजभर, प्रवीण सिंह, रमेश सिंह पप्पू, शीतला ठाकुर, रमाशंकर उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, श्रीप्रकाश सिंह, मानवेन्द्र सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, हिमांशु सिंह, पप्पू सिंह, विष्णु सिंह सहित विधानसभा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता ब्रह्मदेव खरवार और संचालन रामेश्वर कुशवाहा ने किया। अंत में परिक्षित सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।