June 20, 2025

कल मरम्मत कार्य के लिए बंद रहेगी कुछ घंटे बिजली आपूर्ति

IMG-20220221-WA0029

 

गाजीपुर। मेन बसबार पर मरम्मत का कार्य होने की वजह से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र कुंडेसर से संबंधित फीडरों की आपूर्ति 23 फरवरी की सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता (अनु) विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र कुंडेसर पर मेन बसबार पर अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से उपकेंद्र से संबंधित कुंडेसर, कामाख्या, कोटवा नरायनपुर, शहबाजकुली, दुबिहा, मुहम्मदाबाद ग्रामीण, मुहम्मदाबाद तहसील एवं वीरपुर पम्प कैनाल फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी आदेश आने पर अनुरक्षण का कार्य नहीं भी किया जा सकता है। इसके साथ ही यदि कार्य होगा और समय से पूरा नहीं होगा तो आपूर्ति बहाल करने का समय भी बढ़ सकता है।

About Post Author