बारात से वापस लौट रही कार हादसे का हुई शिकार, महिला की मौत
बारात से वापस लौट रही कार हादसे का हुई शिकार, महिला की मौत
वाराणसी। जिले के कैथी गांव के पास एनएच-31 पर सोमवार सुबह सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग वाराणसी में बारात में शामिल होकर गोरखपुर लौट रहे थे। मृतक महिला इरम सलमा(24) पत्नी मोहम्मद वसीम निवासी आबूकर नगर कोतवाली देवरिया की निवासी बताई गई है। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर अस्पताल भिजवाया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि चालक को झपकी लग गई थी। उसने स्पीड के कारण अपना नियंत्रण खोया और हादसा हुआ।