June 20, 2025

आपका समर्थन मिला तो जमानियां बिधानसभा क्षेत्र में बहाऊंगा विकास की गंगाःओपी सिंह

IMG-20220220-WA0024

आपका समर्थन मिला तो जमानियां बिधानसभा क्षेत्र में बहाऊंगा विकास की गंगाःओपी सिंह

कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया है जमानिया का विकासःशम्मी सिंह

 

गाजीपुर। विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए प्रायः सभी दलों के प्रत्याशियों द्वारा युद्ध स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जमानिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने समर्थकों संग क्षेत्र के मतसा, मंझरिया सहित अन्य गांव में जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन करने को कहा।

इस दौरान लोगों से बातचीत करते हए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने जनता को छलने का काम किया है। जनता से किए गए किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया। सिर्फ पोस्टर और बैनरों पर विकास की गंगा बहाने का काम किया। विकास का झूठा नारा देकर फिर से सत्तासीन होना चाहती है।

लेकिन जनता अब इस सरकार की गलत नीतियों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। जनता के इसी समझ का परिणाम है कि आज पूरे प्रदेश में सपा की बयार बह रही है। जनता भाजपा को सत्ताविहीन करते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। यदि आप लोगो का समर्थन मिला तो विकास शून्य जमानिया विधानसभा में विकास की गंगा बहाने का काम करुंगा।

पूर्व मंत्री के साथ मौजूद नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि जमानिया का विकास कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया है। इस क्षेत्र को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए ओमप्रकाश सिंह के हाथों को मजबूत करें। आप लोगों के आशीर्वाद से ही पूर्व मंत्री जमानिया की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। जनसंपर्क के दौरान दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।

About Post Author